दिल्लीदेश

राष्ट्र को समर्पित प्रधानमंत्री हाईटेक संग्रहालय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा : हर प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने की कोशिश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अब तक के प्रधानमंत्रियों को समर्पित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया

जनमत जागरण न्यूज़@ नई दिल्ली
नई दिल्ली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अब तक के प्रधानमंत्रियों को समर्पित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित गैलरी का अवलोकन किया।प्रधानमंत्री ने इस मौके पर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने का भी आह्वान किया और कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह आता रहा है। हर युग में और हर पीढ़ी ने लोकतंत्र को और मजबूत और आधुनिक बनाने का निरंतर प्रयास किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विचारों को लेकर सहमति असहमति हो सकती ,आस्था का भी प्रतीक है। अलग-अलग राजनीतिक धाराएं हो सकती हैं, लेकिन लोकतंत्र में सभी का ध्येय देश का विकास होता है। इसलिए यह संग्रहालय सिर्फ प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों और उनके योगदान तक ही सीमित नहीं है। व्यक्तित्व, कृतित्व, नेतृत्व के अलग यह हर विषम परिस्थितियों के बावजूद अलग आयाम रहे।  

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बनाया, राष्ट्र को समर्पित हाईटेक संग्रहालय

देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों, उनकी नीतियों सहित उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समेटे हुए एक भव्य और हाईटेक संग्रहालय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश आज जिस ऊंचाई पर है, उसे वहां तक पहुंचाने में स्वतंत्र भारत के बाद बनी प्रत्येक सरकार का योगदान है। उन्होंने कहा कि यह बात वह लाल किले से कई बार दोहरा चुके हैं। ऐसे में यह संग्रहालय सभी सरकारों की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिब है। देश की जनता और युवा पीढ़ी इसके जरिये सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जानेगी। उन्हें इससे प्रेरणा भी मिलेगी।

306 करोड़ की लागत से तैयार हुआ संग्रहालय प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ी साथ फोटोग्राफी या चहलकदमी करते यादों को संकलित किया गया है। इसमें उनके अहम फैसलों, उनके राजनीतिक जीवन, उनकी पृष्ठभूमि, उनके भाषणों आदि को जुटाया गया है। इसके साथ ही इसे हाईटेक स्वरूप दिया गया है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से काफी रोचक बनाया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!