टोल की टेंशन खत्म,अब इन 13 सड़कों पर प्रदेश सरकार ने किया टोल खत्म
मध्यप्रदेश सरकार अब धीरे-धीरे टोल टैक्स का टेंशन खत्म कर रही है ,कई बार लंबे टूर पर निकल जाने से हजारों रुपए तो महज टोल टैक्स पर ही खर्च हो जाते थे,
जनमत जागरण न्यूज़ @ भोपाल
मध्यप्रदेश सरकार अब धीरे-धीरे टोल टैक्स का टेंशन खत्म कर रही है, इसी कड़ी में अब 13 सड़कों पर लगने वाले टैक्स को निजी चारपहिया वाहनों के लिए छूट दे दी है। भोपाल चार पहिया वाहन मालिकों को घर से बाहर निकलने के बाद पेट्रोल खर्च से अधिक टोल टैक्स के खर्चे की टेंशन रहती थी, क्योंकि कई बार लंबे टूर पर निकल जाने से हजारों रुपए तो महज टोल टैक्स पर ही खर्च हो जाते थे । जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने प्रदेश के 13 मुख्य सड़क मार्गों पर करीब 1119 किलोमीटर तक टोल टैक्स में छूट की घोषणा कर दी है, आपको बतादें कि इससे पहले करीब 12 टोल टैक्स पर छूट दी गई थी।
ये 13 सड़क मार्ग, यहां नहीं लगेगा टोल टैक्स
- गोगापुर-महिदपुर-घोसला मार्ग 45 किमी
- मलेहरा-लौंदी-चांदला-अजयगढ़ मार्ग 60 किमी
- चांदला-सरवई-गौरीहर-मतौंड मार्ग 43.70 किमी
- होशंगाबाद-पिपरिया मार्ग 70 किमी
- होशंगाबाद- टिमरनी मार्ग 72.40 किमी
- हरदा-आशापुर-खण्डवा मार्ग 113.20 किमी
- रायसेन-गैरतगंज-राहतगढ़ मार्ग 101.50 किमी
- पिपरिया-नरसिंहपुर-शाहपुर मार्ग 161 किमी
- देवास-उज्जैन-बडनग़र-बदनावर मार्ग 98.25 किमी
- रीवा-ब्यौहारी मार्ग 80 किमी
- ब्यौहारी-शहडोल मार्ग 85 किमी
- रतलाम-झाबुआ मार्ग 102 किमी
- सिवनी-बालाघाट मार्ग 87 किमी
प्रदेश में पहले से 12 सड़क मार्गों पर घरेलू वाहनों को टोल से छूट दी जा चुकी है। लेकिन, 13 सड़क मार्गों पर टोल वसूला जा रहा था। इस कारण दो प्रकार की व्यवस्था से भ्रम की स्थिति बननी थी। इस कारण अब मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 13 सड़क मार्गों से भी घरेलू वाहनों को टोल से राहत देने मंजूरी दे दी गई। एमपीआरडीसी के स्तर पर टोल छूट के लिए तय नियमावली के तहत वापस टेंडर प्रकिया को अपनाया जाएगा।



