आगर मालवामध्यप्रदेश

प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय किसान मेला संपन्न

जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा

कृषि परियोजना एवं कृषि विज्ञान केंद्र आगर के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत् मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र आगर के प्रांगण में प्राकृतिक खेती पर किसान मेला आयोजित किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में राम नारायण तेजरा, जिला अध्यक्ष, किसान संघ डूंगर सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष, राघु सिंह, दिनेश परमार, विक्रम सिंह अंजना, कैलाश कुंभकार उपस्थित रहे।


कलेक्टर अवधेश शर्मा ने किसान मेले को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की उन्नति में किसान की भूमिका महत्वपूर्ण है, किसान उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। देश का किसान आत्मनिर्भर बने, इसके लिए शासन-प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है तथा किसानों के हर दुख-दर्द में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि किसान रासायनिक खादों का कम से कम उपयोग खेती में करें, खेती लागत कम करने के लिए प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाएं, फसल उत्पादन बढ़ाने एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए स्वयं जैविक एवं गोबर खाद बनाकर खेती में उपयोग करें। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि जिले के संतरा उत्पादक कृषकों से आग्रह है कि वह अपने संतरे के बगीचे ना काटे, बल्कि संतरे के बगीचे से अच्छा और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन लेने के लिए कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में उन्नत तरीको से खेती करें।
जिलाध्यक्ष श्री बरखेड़ी ने कहा –

किसानो को प्राकृतिक तरीके से खेती करने के बारे में जानकारी दी। साथ ही खेतो में नरवाई नहीं जलाने पर जोर दिया और कहा कि फ़सल अवशेष को गहरी जुताई कर जमीन में मिलाकर फ़सल अवशेष का प्रबंधन करें। साथ किसान हित में संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
मेले के प्रारंभ में वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आरपीएस शक्तावत ने प्राकृतिक खेती, दलहन तिलहन उत्पादन की जानकारी दी। साथ ही प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण एवं उन्नत कृषि से संबंधित तकनीकी की जानकारी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में तेजरा ने जल, जमीन, रसायन, जैविक एवं पर्यावरण संतुलन को बनाए रखते हुए खेती करने की बात कही। उप संचालक कृषि एन बी वर्मा ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उप संचालक पशु पालन श्री एसव्ही कोसरवाल ने बताया कि गौ पालन पर विभाग द्वारा संचालित योजना का फायदा लिया जा सकता है तथा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। सुरेश राठौड़ उप संचालक उद्यान ने उद्यानिकी फसलों, मसाला, औषधीय फल सब्जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!