IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

ठिकाना पिलवास में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई

जनमत जागरण न्यूज़ @ नलखेड़ा

तहसील समीपस्थ ग्राम पिलवास में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को मरू धरा का महान योद्धा बताते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए आन, बान व शान कायम रखते हुए महाराणा प्रताप ने मुगलों की दासता स्वीकार करने की बजाए वनों में रहना ज्यादा श्रेयस्कर समझा तथा वतन की रक्षा के लिए जीवन के अंतिम सांस तक संघर्षरत रहे। इस दौरान कुलदीप बना, शुभम बना, मनोहर बना, अनुराग बना सहित काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *