आगर मालवामध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रत्येक विद्यालय में मनाएगा आजादी का अमृतमहोत्सव

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

बुधवार को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ तहसील सुसनेर द्वारा 1 अगस्त को सभी विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाने के लिए संकुल केन्द सोयतकलां में बैठक आयोजित कर शिक्षक साथियों को कार्यक्रम की रुपरेखा से अवगत कराया गया, साथ ही उपस्थित साथियों को भारतमाता का चित्र उपलब्ध करवाया गया ।
1 अगस्त 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के तत्वावधान में विशाल पैमाने पर सम्पूर्ण भारत में एक साथ मनाया जाना है । प्रत्येक विद्यालय को यह कार्यक्रम पूरे जोश के साथ मनाना है । भारत देश को आजाद हुए 75 वर्ष होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाना है ।
कार्यक्रम के दौरान भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए वीर क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व देश के लिए अर्पित कर दिया, ऐसे क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डालना जिनके बारे में जानकारी ओझल सी हो चुकी है ।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र- छात्राओं व गणमान्य नागरिकों को भारत कैसे व किन परिस्थितियों में स्वतंत्र हुआ इससे अवगत करवाना व देशभक्ति के लिए जगरूक करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है!
उक्त विचार मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा व सचिव बृजमोहन चौहान द्वारा रखे गये। बैठक में तहसील अध्यक्ष राजकुमार माली , गोपाल गिरी गोस्वामी जिला संयोजक, घनश्याम विश्वकर्मा सह संयोजक, बालचन्द आटोडिया, द्वारकीलाल पाटीदार, रामदयाल शर्मा, रमेशचन्द माली, घनश्याम शर्मा, दुर्गाप्रसाद शर्मा, बजरंग मेघवाल, गोविन्द भावसार, योगेन्द्र रावत, गंगाराम जांगड़े, रामप्रसाद भावसार, गिरिराज राठौर व अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!