आगर मालवामध्यप्रदेश
कुएं में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने किया मगृ कायम
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
सोयतकलां समीप ग्राम डोंगरगांव में बुधवार रात 8:00 बजे कृषि कार्य करते समय एक युवक की पैर फिसलने से कुएं में गिरकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोगरगांव निवासी गोपाल पिता हेमराज शर्मा उम्र 24 वर्ष बुधवार रात अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। तभी युवक का पैर कुएं में फिसल गया । जिसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सोयत पुलिस थाने से प्रधान आरक्षक मेहरबान सिंह मौके पर पहुंचे व पंचनामा तैयार कर कूंए में गिरे व्यक्ति की लाश निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों उमेश पाटीदार द्वारा शव का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



