IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

सोयत कला नगर परिषद अध्यक्ष सीट पर भाजपा की अनुराधा सिंह जादौन का कब्जा

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

बुधवार नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचन 2022 बुधवार दोपहर 1:00 बजे स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी सोहन कनास सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रियांशु श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ । चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के दो दावेदार के बीच नगर के नवनिर्वाचित 15 पार्षदों की वोटिंग के दौरान सोयत नगर परिषद वार्ड 4 की भाजपा की नवनिर्वाचित पार्षद अनुराधा सिंह जादौन 8 मत प्राप्त कर विजय हुई वहीं उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के तहत राजेश बैरागी भी 8 मत प्राप्त कर विजय हुए, ज्ञात हो कि अनुराधा सिंह जादौन एवं भाजपा की ही शकुंतला गुप्ता दोनों ही अध्यक्ष पद की दावेदार थी इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के भाजपा के राजेश बैरागी एवं भाजपा के प्रकाश यादव दावेदार थे
अगर देखा जाए तो सोयत नगर परिषद में कुल 15 वार्ड हैं जिसमें 2022 पार्षद निर्वाचन के दौरान भाजपा को 10 तीन निर्दलीय एवं दो कांग्रेस के पार्षद विजय हुए थे चुनाव के दौरान भाजपा को जनता की ओर से एक तिहाई बहुमत मिला था

निकाला गया शानदार विजय जुलूस- निर्वाचन प्रक्रिया के बाद अनुराधा सिंह जादौन के विजय होने पर भव्य एवं विशाल विजय जुलूस निकाला गया जुलूस के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा पुष्पमाला साफा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया विजय जुलूस एक साथ तीन डीजे कई ढोल आतिशबाजी भारतीय जनता पार्टी की जय जय कार के साथ डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं के संग नगर परिषद कार्यालय परिसर से शुरू होकर इंदौर कोटा रोड बस स्टैंड माधव चौक ब्राह्मण गली चाणक चौक रावला पट्टी मोहल्ला छत्री चौक के साथ नगर के कई मार्गो से निकली
विजय जुलूस के साथ भाजपा कार्यकर्ता गणमान्य युवा बुजुर्ग नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के समर्थक मौजूद रहे शानदार ऐतिहासिक विजय जुलूस नगर में चर्चा का विषय रहा । इस प्रकार नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन 2022 शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *