IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

युवा शक्ति संगठन जयस द्वारा धूम धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

मंगलवार जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन द्वारा एकत्रित होकर स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया , उसके पश्चात डीजे एवं ढोल धमाकों के साथ सैकड़ों भील समाज के लोगों द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया जुलूस की शुरुआत स्थानीय रेस्ट हाउस परिषद से हुई जो नगर के विभिन्न मार्ग बस स्टैंड माधव चौक सब्जी मंडी पीली खदान रोड होते हुए समापन स्थल पहुंची । जहां समाज जनों के उद्बोधन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ जुलूस का नगर मैं कई जगह पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम एवं जुलूस के दौरान जयस तहसील अध्यक्ष ऋतुराज सिंह, कनीराम ,नाथूलाल, बाबू सिंह , प्रेमचंद ,कैलाश ,मोर सिंह ,कालू लाल ,दिनेश ,दूल्हे सिंह के साथ सैकड़ों समाज जन मौजूद रहे

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस– आदिवासी दिवस मनाने आदिवासी की पहचान को सम्मानित करने का दिन आदिवासी जनजाति समुदाय याने विभिन्नताओ की दौड़ में खुद को जिंदा रखने वाली जनसंख्या जो विश्व के 90 से अधिक देशों में निवासरत है आदिवासी के उत्थान और उनकी संस्कृति एवं सम्मान को बचाने के अलावा आदिवासी जनजाति को बढ़ावा देने एवं आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था 23 दिसंबर 1994 के प्रस्ताव 49/214 द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में निर्णय लिया गया की विश्व आदिवासी लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दशक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जावेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *