आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

सोयतकलां नगर जलमग्न- कालीसिंध और कंठाल नदी ने मचाही तबाही

इंदौर कोटा नेशनल हाईवे जाम , NDRF की टीम ने नागरिकों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानो

नगर और क्षेत्र में करोड़ों का नुकसान- एक युवक की मौत कई जानवर भी आए चपेट में,

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

पिछले 24 घंटों से हो रही वर्षा के चलते काली सिंघ और कंठाल नदी में उफान आने से सोयत कला नगर आधा जलमग्न हो गया । नगर में माधव चौक, पन्नी पूरा, गरीबदास मोहल्ला, बस स्टैंड, पीली खदान रोड ,विद्युत मंडल, चौसठ माता मंदिर मार्ग सहित नगर में एक दर्जन मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हो गए । नागरिकों ने घरों की छतों पर रात बिताई, यहां तक कि प्रशासन द्वारा बनाए गए दो राहत कैंप में भी एक राहत कैंप जलमग्न हो गया जैसे तैसे लोगों को एक राहत कैंप में सोने की वह भोजन की स्थानीय प्रशासन व्यवस्था की । नगर में थाना परिसर ,तहसील कार्यालय, विद्युत मंडल आदि भी जलमग्न हो गए बाढ़ के पानी का ऐसा प्रकोप रहा कि थाना प्रभारी थाना परिसर में स्वयं को व अपने घर के सामान को बचाने में लगे रहे । बाढ़ के चलते नगर व क्षेत्र में करोडो कै नुकसान होने का अंदेशा है । सैकड़ों किसानों की फसलें तबाह हो गई । वही नगर में कई दुकानदारों का सामान खराब हो गया । नगर में खाद व्यापारी सुरेश चौधरी की खाद की दुकान में खाद और दवाएं पानी में दुकान डूब जाने से खराब हो गई चौधरी ने बताया कि लगभग दस लाख का नुकसान हुआ है । इसी प्रकार नगर में कई व्यापारियों की दुकानें डूब जाने से उनको लाखों रुपए का नुकसान हुआ है ।

युवक की मौत
समीपस्थ गांव कंठलिया का खेड़ा में 25 वर्षीय युवक राजेश दांगी पिता हजारीलाल दांगी की कंठाल नदी में आई बाढ़ के चलते मौत हो गई अपर कलेक्टर ने बताया कि युवक अपनी गुमटी में रात में सो रहा था कि अचानक बाढ़ आ गई और गुमटी पानी में बह गई । गुमटी में सो रहे राजेश की बह जाने से मौत हो गई । सुसनेर में पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को उसकी लाश सुपुर्द कर दी गई ।

इंदौर कोटा नेशनल हाईवे जाम

कालीसिघ और कंठाल नदी के उफान पर होने से जमाल नाले में पानी उल्टा बहने लगा , जिससे नेशनल हाईवे रोड 24 घंटे तक जाम रहा ।

एनडीआरएफ की टीम ने लोगों को पहुंचाया
सुरक्षित

नगर में सोमवार मंगलवार की रात आई भीषण बाढ़ के चलते नगर में पहुंची एनडीआरएफ की टीम द्वारा नागरिकों को डूब क्षेत्र से निकालकर राहत कैंपों में पहुंचाया, बाढ़ के समय पूरे घटनाक्रम में सुसनेर एसडीम सोहन कनाश, सीएमओ, नायब तहसीलदार ,थाना प्रभारी, नगर परिषद की टीम वह नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद सभी लोग बचाव कार्य में लगे रहे और नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर उनकी व्यवस्थाएं की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!