आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

कालीसिंध नदी में 3 बालिकाएं डूबी, छात्रा तमन्ना की मौत, दो को डूबने से बचाया

जनमत जागरण @ सोयतकला

मध्यप्रदेश राजस्थान की सीमा पर स्थित सोयत कला से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम वराही में एक दर्दनाक हादसा और हो गया । मंगलवार को किशोर दुर्गेश की पानी में डूबने से हुई मौत का गम अभी लोग भूल ही भी नहीं पाए थे कि गुरुवार को कालीसिंध नदी में एक और बड़ा हादसा हो गया । गांव में तीन 16-17 वर्षीय बालिकाए कालीसिंध नदी में नहाते वक्त पैर फिसलने के कारण डूब गई ।

जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया । तीन में से दो को बचाया जा सका और एक छात्रा तमन्ना पिता रोडुलाल मेघवाल उम्र 17 की मौत हो गई । मौके पर उपस्थित लखन दांगी ने साहस दिखाते हुए दो बालिकाओं को मौत के मुंह से बचा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि वराही गांव के माता मंदिर के पास से बहने कालीसिंध नदी पर तीनों छात्राएं नहाने के लिए गई थी कि अचानक पैर फिसल गया । फिर एक दूसरे को बचाने के प्रयास करें वहां पर उपस्थित लखन दांगी और अन्य ग्रामीणों की मदद से दो छात्राओं को बचाने में सफल रहे, बाद में ग्रामीणों की मदद से तमन्ना को मृत अवस्था में बाहर निकाला । मौके पर सब इंपेक्टर रामचंद्र नागर तथा आरक्षक मेहरबान सिंह पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से लाश को निकाला गया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयत पीएम के लिए लाया गया।

नहीं भूल पाए थे दुर्गेश का गम

क्षेत्रवासी अभी मंगलवार को हुई घटना का गम भूल भी नहीं पाए थे कि गुरुवार को एक और छात्रा की मौत से क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया ।आपको बता दें कि मंगलवार को मध्य प्रदेश – राजस्थान सीमा पर स्थित चवली नदी पर दादा के साथ नहाने समय डूबे पोते दुर्गेश पिता बालाराम दांगी उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम चंवली जिला झालावाड की बुधवार सुबह नदी मे कुछ ही दूरी पर नदी मे लाश मिली ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!