IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेशराजस्थान

देश के लोकतंत्र को बचाने का मुद्दा है भारत जोड़ो यात्रा, गुजरात से चौकाने वाले आएंगे परिणाम

भारत जोड़ो यात्रा के तहत मध्यप्रदेश- राजस्थान सीमा का राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने निरीक्षण कर पत्रकार वार्ता मे कहा

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां

मुझे और प्रदेश की जनता को बड़ी खुशी है कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर रही है इस यात्रा से भारत का भला होगा भारत सरकार पर दबाव बनेगा यह मुद्दा राहुल गांधी का नहीं देश के लोकतंत्र का मुद्दा है पत्रकार ,लेखक जेलों में बंद है । गुजरात में चौकानेवाले परिणाम आएंगे आप देख लेना ।

शुक्रवार की शाम 4:00 बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्य प्रदेश राजस्थान सीमा पर पहुंच कर निरीक्षण किया बाद पत्रकार वार्ता में उक्त बातें कही । उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की कांग्रेस में कुर्बानी का इतिहास रहा है आजादी के बाद बहुत ही दुर्गम भारत जोड़ो यात्रा चल रही है देश के लिए राहुल गांधी 25 किलोमीटर रोज पैदल चल रहे हैं । जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, हिंसा, भाईचारा आदि मुद्दे को लेकर यात्रा की शुरुआत की गई है । पत्रकारों द्वारा पूछे एक सवाल पर उन्होंने भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को रेल यात्रा बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *