सोयतकलां और मोडी क्षेत्र में लंपी वायरस की हुई एंट्री
आगर जिले के सुसनेर विकासखंड में 2 गांव में पाए गए 2 गायों में लक्षण
ग्राम साल्याखेड़ी में गाय में हुआ वायरल इनफेक्शन, सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक टीम पहुंची मौक

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
राजस्थान की सीमा से सटे गांव साल्याखेड़ीमें रविवार को मैं लंपी वायरस की एंट्री हुई । हालांकि अधिकारिक रूप में अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है । गाय में वायरल इंफेक्शन की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो गांव में लोगों को डर सताने लगा । ग्रामीणों ने बताया कि जिस प्रकार के लक्षण गाय में देखने को मिले हैं उस आधार पर यह बीमारी लंपी स्कैन वायरस बी हो सकता है । जैसे ही इस बीमारी का ग्रामीणों को पता लगा तो ग्रामीण भयभीत हैं । इसकी सूचना मिलने पर पशु चिकित्सालय टीम पहुंची मौके पर जहां वायरस से ग्रसित गाय का उपचार किया गया । सुसनेर के पशु चिकित्सक डॉक्टर डी एस परमार ने गाय के ब्लड का सैंपल लिया साथ ही वायरस बीमारी से बचने का वैक्सीन लगाया गया । इस अवसर पर डॉक्टर मुरली पाटीदार, डॉक्टर अमरलाल भिलाला मौके पर मौजूद रहे में गाय में हुआ वायरल इनफेक्शन सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक टीम पहुंची मौके पर पहुंची ।
संभावित लंपी वायरस के है लक्षण

रविवार को साल्याखेड़ी गांव में लंपी वायरस के लक्षण गायों में पाए जाने की सूचना मिली थी , तुरंत गांव में पहुंचकर उस गाय को वैक्सीनेशन कर इलाज शुरू किया गया है । सोमवार को डोंगरगांव गौशाला में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया है । सुसनेर विकासखंड में साल्याखेडी और मोडी दोनों गांव में 1-1 गाय में इंफेक्शन पाया गया है, दोनों गांव में दोनों गायों को कोरन्टाईन करवाया गया है । संभावित यह लंपी वायरस के ही लक्षण है , फिर भी जांच आने के बाद पुष्टि होगी ।
डॉक्टर डी एस परमार पशु चिकित्सक विकासखंड सुसनेर



