आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेशराजस्थान

भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज अंतिम पड़ाव , डोंगरगांव में सभा के बाद राजस्थान में करेगी प्रवेश 

सोयतकलां में आज चखेंगे राहुल लीलाबाई द्वारा बनाई मालवा की प्रसिद्ध राबड़ी 

सुसनेर में शनिवार को यात्रा मार्ग में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीरापुर मांगीलाल शाह की अटेक से मौत दी श्रद्धांजलि  गई ,  

सुसनेर में सुरक्षा में चूक, यात्रा में लोगों की जेब कटी संदिग्ध लोगों को जनता ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा , पूर्व मंत्री की जेब से मोबाइल निकालते हुए पकड़ा 

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 12 दिन सुसनेर विधानसभा के सोयतकलां में प्रवेश करेगी । रविवार को लालाखेड़ी रात्रि विश्राम से सुबह शुरू होगी तथा महाकाल रेस्टोरेंट पर भोजन और विश्राम होगा वहां से  यात्रा शुरू होकर डोंगरगांव में सभा में तब्दील होगी जहां पर 500 आकाशीय फुलझड़ी से स्वागत होगा ।

राहुल सुसनेर विधानसभा में 55 किलोमीटर की यात्रा करेंगे । यात्रा मार्ग पर हजारों पोस्टर होल्डिंग लगाए गए । यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अंतिम पड़ाव स्थल और रात्रि विश्राम स्थल भोजनशाला का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया । प्रदेश प्रतिनिधि भेरूसिंह परिहार बापू और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश पाटीदार ने बताया कि सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 

     शनिवार को सुसनेर में 101 पंडित और विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वस्तिवाचन व अन्य वैदिक क्रियाएं से यात्रा की अगवानी की । साथ ही मालवा की संस्कृति से राहुल गांधी को अवगत कराया गया तथा कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान के फार्म हाउस पर मालवा की परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।

सोयत के समीप यात्रियों के लिए बनाई गई भोजनशाला

भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश मे अंतिम पड़ाव स्थल डोगरगांव जहां राहुल करेंगे आमसभा

पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीरापुर को दी श्रद्धांजलि

शनिवार को सुसनेर में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीरापुर मांगीलाल शाह की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई । गंभीर अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित किया बाद में श्री शाह को श्रद्धांजलि दी गई।

यात्रा में घुस आए जेब कतरे

शनिवार को जब यात्रा मार्ग में चल रही थी तब प्रियव्रत सिंह खींची  की जेब में से मोबाइल चुराते हुए संदिग्ध को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया वही भवानी मंडी निवासी चेतराम गहलोत की जेब से ₹35000 निकाल लिए और जेब कतरे रफूचक्कर हो गए कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया । 

गांव से आने वाले रास्ते ही रहेंगे बंद

मुख्य मार्ग के अलावा गांव से आने वाले रास्ते भी 4 दिसंबर को सुबह से बंद कर दिए जाएंगे। वाहनों को यात्रा मार्ग में आने नहीं दिया जाएगा। सोयत कला में माचलपुर तिराहा, पिड़ावा चौराहा आदि मार्ग तथा अन्य गांव से आने वाले रास्ते भी बंद रहेंगे । 

भारत जोड़ो यात्रा आज के कार्यक्रम

– राहुल गांधी सुबह लालाखेड़ी से यात्रा 6:00 बजे शुरुआत होगी , 8:30 बजे देहरिया में टी ब्रेक रहेगा 

– 11:00 बजे महाकाल ढाबे पर विश्राम और भोजन  

– दोपहर 12:00 से 4:00 तक करेंगे राहुल गांधी उसी होटल पिछे बने स्थल पर विश्राम करेंगे ।

– यात्रा में चलने वालों का भोजन महाकाल होटल के पीछे बनेगा ।

– यात्रा में पहुंचने वाले नागरिकों का भोजन अलग स्थान पर रहेगा

– 4:00 बजे से राहुल भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे और नगर से निकलेंगे ।

-6 बजे डोगरगांव में सभा को संबोधित करेंगे मध्यप्रदेश में यह अंतिम सभा और पड़ाव है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!