आगर मालवादेशमध्यप्रदेश

देश की जनता के मन से डर निकालना है , देश को है जोड़ना

भारत जोडों यात्रा का उदेश्य राजनेता व जनता के बीच दूरी कम करना : राहुल

जीवन भर कभी नहीं भूलूंगा मध्यप्रदेश की जनता का प्यार

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

सुसनेर जब यात्रा की शुरूआत हो रही थी तो काफी लोगों ने और दिग्विजय व अन्य लोगों ने कहा कि इस यात्रा को गाडी में करना चाहिए। तों तों मेने कहा अगर आप गाडी में यात्रा करवाना चाहते हैं तों में आपकी आदमी नही हूं। फिर आपकों किसी और से करना पडेगी। यात्रा अगर पैदल करना हैं तों यात्रा करने के लिए तैयार हूं। किसानों व मजदूरों से अगर बात करना हैं तो पैदल यात्रा करना होगी इसके पीछे मेरी सौच थी सौच यह थी कि 21 वी सदी के भारत में जो राजनैता हैं। उनके बीच में जनता के बीच में बहुत दूरी हो गई हैं। राजनेता हवाई जहाज में उडते हैं। में जनता और राजनैता के बीच की दूरी कम करना चाहता हूं इसलिए मैने भारत जोडों यात्रा की उक्त बात भरत जोडों यात्रा के म.प्र. के समापन के अवसर पर पूर्व विधायक वल्लभ भाई अम्बावतिया के स्कूल जय किसान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कहा। उन्होने कहा कि बीजेपी का काम हैं लोगों में नफरत पैदाकर कर लोगों में डर भरना हैं। इस नफरत व डर से देश को नुकसान हो रहा है। पैदल यात्रा का उदेश्य उसी नफरत व डर को दूर करना हैं। इस सफर में जो शुरूआत में थकान थी वह कम होती गई। ऐसा समय आया में दिवाली के लिए घर गया वहॉ पर में पलग पर लेटा हु तो सुबह सौचा वापस कन्टेंनर में लोटूगा। 370 मिलीोमीटर में बहुत कुछ सिखनें को मिला हैं। किसानों ने बहुत कुछ समझाया उनकी मुश्किल को हम यात्रा के दौरान समझें हैं। उन्होने किसानों से बीमा,यूरिया,सोयबीन फसल के दाम नही मिलने को लेकर किसानों से सवाल पूछे व जवाब भी लिए। युवाओं से बात हुई तो उन्होने बताया कि उन्होने इंजीनियर करने के बाद भी बेरोजगार हैं मजदूरी करते हैं।  इजियर जैसे पडे लिखें लोग मजदूरी कर रहे हैं। किसानों का धन जो स्कूलों व अस्पतालों में जाना चाहिए वह सबसे बडे उधोगपति को जाता हैं। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी संबोधित करते हुवें यात्रा के संबध में जानकारी प्रदान की।अंतिम सभा में मंच पर दिग्विजय सिंह,जयराम रमेश,पीसी शर्मा,शोभा ओझा,जयवर्धन सिंह,प्रियवृत सिंह खिची, विक्रांत भूरिया,के.के मिश्रा,भूपेन्द्र सिंह चौहान, सहित कांग्रेसी कई दिग्गज नेता उपस्थित थे ।

राहुल गांधी की सभा सुनने के लिए डोंगरगांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा । कल तक डोंगरगांव और सोयत सुनसान दिख रहा था लेकिन आज सुबह से ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत बाहर से जो प्रचार प्रसार करने के लिए जो टीम आई थी उन्होंने डोंगरगांव सोयत को पूरा रंग दिया उसके बाद माहौल बनने पर आम पब्लिक और क्षेत्र के लोग उमड़ घुमड़ कर राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में पहुंचे और एक झलक देखने को आतुर रहे।

पुलिस को दिया धन्यवाद

पुलिस वालें जिनको यात्रा में धक्के लगे उनकों भी मे धन्यवाद करना चाहता हूं।

राजस्थान में समारोह पूर्वक हुई अगवानी

यात्रा की म.प्र. में समापन के बाद म.प्र. व राजस्थान की सीमा पर मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत,सचिन पायलेट,प्रमोद जैन भाया सहित मंत्री मंडल की मौजूदगी में समारोह पूर्वक राजस्थान में अगवानी की। इस दौरान म.प्र. व राजस्थान के कई नेतागण मौजूद रहे। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज हस्तातरण पधारों राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यात्रा का राजस्थान में प्रवेश हो गया।

नही भूलूगा म.प्र. का प्यार

मध्यप्रदेश की जनता ने यात्रा के दौरान मुझे जो प्यार दिया जो मदद हमारी की वह जीवनभर नही भूलूगा।  बहुत प्यार दिया है इस प्यार को मैं जीवन भर तक नहीं भूलूंगा । तमीलनाडु केरल तेलगाना महाराष्ट्रा से ये यात्रा निकली अब राजस्थान हरियाणा और दिल्ली व श्रीनगर जाएगी। अपने 14 मिनिट के भाषण में कई विषयों पर चर्चा की।

मौदी के नारे लगे तो,युवक मिला राहुल से गले

यात्रा के दौरान सोयतकलॉ में नगर परिषद के सामने एक घर से मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए गए तो राहुल गांधी ने इन युवाओं की और हाथ हिलाकर और जोर से नारे लगाने के लिए कहा। यात्रा में कुछ देर तक इसी को लेकर अफरा तफरी का माहौल बना रहा दोनो  और से नारेबाजी में सामने आई। तो वही जमाल नाले के समीप एक युवक अचानक से राहुल गांधी के पास पहुचकर उनसे गले लग गई। सुरक्षाकर्मियों की कौशिश के बाद इसे हटाया गया। यात्रा के दौरान ट्री बेक के बाद कमलनाथ यात्रा में शामील हुवें। यात्रा में त्रिलोक पाटीदार ने संतरे बॉटकर तो सेट कबीर स्कूल की और से कारपेंट बिछाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!