आगर मालवादेशमध्यप्रदेश

राहुल के पास धर्म और आध्यात्म जो ज्ञान है वह आरएसएस व भाजपा के पास नहीं

आध्यात्म के विषय पर कमलनाथ ने भाजपा,आरएसएस व विहिप को पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने दी खुली चुनोति

राहुल गांधी की एक और यात्रा लेकर दिए संकेत

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार जितनी अडचन पैदा कर सकती थी वह उन्होने की किन्तु राहुल गांधी की यात्रा म.प्र में सफल रही सिंगरौली रीवा से लोग हजारो की संख्या में दूर दूर से लोग आ रहे हैं,इन्हें हमने आदेशित नही किया था ये जो उत्साह है भाजपा ने 12 साल से जो राहुल गांधी जी की छवि इमेज पर हमला किया सोशल मीडिया पर,अब दूध का दूध पानी का पानी सामने आ गया है असली राहुल गांधी जिनसे वो डरते थे इसलिए उन्होंने शुरू किया था अगर राहुल गांधी आए डरते नही 12 साल पहले अब असली राहुल गांधी जनता के सामने हैं। उक्त आरोप पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कान्फेस के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगाते हुवें कही। उन्होने कहा कि राहुल गांधी से मिलने और उन्हे देखने के लिए यात्रा में नही आए हैं। लोगों की ऑखों में राहुल गांधी की प्रति प्यार और विश्वास देखा हैं। भारत को लेकर राहुल गांधी के मन में यह बात हैं कि आगे आने वालें समय में भारत कैसा हो यह यात्रा का उद्वेश्य हैं। 

यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि वह लाईव विडियों चल रहा था। उससे छेडछाड की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे नही लगा सकती हैं। जो इस यात्रा को डिस्टर्प करना चाहते थें उन्होने यह किया हैं। कल शनिवार को यात्रा के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए जा रहे थें। किन्तु वे थोडी देर में ही चुप हो गए किन्तु भीड देखकर उन्होने भाप लिया कि वह पीट जाएगें। इस प्रेसकान्फेस में नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने भी राहुल गांधी की इस यात्रा को म.प्र में सफल बताते हुवें। भाजपा की प्रदेश सरकार पर यात्रा में अडचन डालने का आरोप लगाया। साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार एवं केन्द्र की सरकार की विफलता पर कटाक्ष किया। इस अवसर पर प्रेस कान्फेस में कांग्रेस नेता एवं पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा शोभा ओक्षा,नकूल नाथ,कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा आदि भी मौजूद थें। 

कमलनाथ ने दिया वीएचपी भाजपा को दिया खुला चेलेंज

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्ववारा पत्रकारों के द्ववारा पूछे गए सवाल कि राहुल गांधी में बदलाव आ रहा हैं।  जिसमें धर्म अध्यात्म की बात राहुल गांधी कर रहे हैं। तो उन्होने कहा कि कोई भाजपा,आरएसएस,विश्व हिन्दू परिषद का नेता मिडिया कर्मियों के सामने राहुल गांधी के साथ बैठ जाएग। उनसे चर्चा तो जितना ज्ञान राहुल गांधी के पास धर्म अध्यात्म का है वो आरएसएस भाजपा के पास नहीं। कोई भाजपा आरएसएस वीएचपी का नेता राहुल गांधी इनके साथ बैठ जाये बहस कर ले, इनके पास धर्म अध्यात्म का है ज्योतिरादित्य सिधिया के विषय में बोलते हुवें कमलनाथ ने कहा कि हम स्पेयर टायर नही रखते हैं। 

राहुल गांधी करेगें एक और यात्रा 

राहुल गांधी की इस यात्रा का किसी चुनाव से सम्बद्ध नही है। यह बात आपने देखा हैं। राहुल गांधी आगे आने वालें समय में एक और यात्रा निकालेगें अगली यात्रा वो फिर से पूरब से पश्चिम निकलेगे तब भी मध्यप्रदेश आएगा। कमलनाथ के इस बयान के बाद यह बात सामने आई हैं। किन्तु कांग्रेस राहुल गांधी इस यात्रा से उत्साहित होकर एक और यात्रा की तैयारी कर रही हैं। यह यात्रा आगामी प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के चुनाव के मद्वेनजर काफी महत्वपूर्ण होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!