– गायत्री मंत्रों की ध्वनि से गूंजा नगर, कलश यात्रा के साथ 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

- महायज्ञ में 24 गांव में तथा नगर में ढाई सौ परिवारों में की गई अन्नघट स्थापना
जनमत जागरण @ सोयतकलां
नगर के कंठाल नदी के तट पर स्थित मां गायत्री मंदिर से प्रातः 9 बजे कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ । बैंड बाजों के साथ प्रारंभ हुई कलश यात्रा नगर के भावसार मोहल्ला, चाणक्य चोट, ब्राह्मण मोहल्ला ,छतरी चौक, माधव चौक ,बस स्टैंड होती हुई छतरी कॉलोनी में स्थित यज्ञशाला पहुंची कलश यात्रा का नगर में नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं व पुरुषों द्वारा पीले वस्त्र धारण किए हुए थे, कलश को पीले रंग के पुष्पों से सजाया गया । कलश यात्रा में चल रहे महिलाएं व पुरुष गायत्री मंत्र का जाप करते हुए कलश यात्रा में निकले ।
गायत्री मिशन के कार्यकर्ता मुकुल भावसार ने बताया कि वेदों में गायत्री मंत्र का विशेष महत्व माना गया है । गायत्री की उपासना करने से मन के सब कष्ट दूर हो जाते हैं । मन में शांति मिलती है विश्व कल्याण की कामना के लिए जगह-जगह यज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया जाता है ताकि मनुष्य अपने जीवन में एक शांति की अनुभूति को महसूस करें गायत्री परिवार के द्वारा हमेशा ही संम दृष्टि समभाव प्रकट करते हुए कार्य किए जाते है । चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन शांतिकुंज की ब्रह्मवादिनी बहनों द्वारा उद्बोधन दिया गया । महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत नगर में होगा जागरण
आपको बता देने गायत्री परिवार का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार हरिद्वार के दिव्य अनुशासन में ब्रह्मवादिनी बहनों द्वारा संपन्न होगा जिसमें सभी जाति धर्म वर्ग संप्रदाय के भावना शील नर नारी निशुल्क रूप से भाग ले सकेंगे यज्ञ में आहुतियां देने के लिए भारतीय वेशभूषा को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
96 जोड़े रोज देंगे महायज्ञ में आहुतियां
गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के 24 गांव में अन्न घट स्थापना की गई। इन 24 गांव से एक मुट्ठी अनाज योजना के अंतर्गत दानदाता स्वेच्छा से पात्र में अन्न दान करेंगे । इन्हीं 24 गांव के लोग 24 कुंडी महायज्ञ में अपनी आहुति देंगे । प्रतिदिन 96 जोड़े रोज 24 गांव के विश्व शांति के लिए इस महायज्ञ में अपनी आहुतियां देंगे । इसी प्रकार नगर में भी 250 घरों में अन्य घट स्थापना की गई ।

गायत्री महायज्ञ छतरी कॉलोनी प्रस्तावित नई सब्जी मंडी के पास नगर में रहेगा ।


