24 गांव में की गई अन्नघट स्थापना, यजमान देंगे यज्ञ में आहुतियां
नगर में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आज से शुभारंभ
जनमत जागरण @ सोयतकलां
नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण में 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चार दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रारंभ होगा । 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा कई दिनों से तैयारियाँ की जा रही थी।जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ 6 दिसंबर मंगलवार से छत्री कॉलोनी स्थित मैदान पर प्रारंभ हो रहा है। महायज्ञ के लिए छतरी कॉलोनी स्थित मैदान पर 24 हवन कुंड में बनाए गए हैं, वहीं आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पंडाल तैयार किया गया । 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व मंगलवार को नगर में एक विशाल मंगल कलश यात्रा प्रात: 10 मां गायत्री मंदिर पेढिया घाट से गाजे बाजे ढोल धमाके के साथ प्रारंभ होगी। कलश यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष केसरिया वस्त्र पहनेंगे। वहीं कलश यात्रा में युवतिया अश्व पर सवार होकर धर्म ध्वजा थामें रहेंगे । साथ ही एक सुसज्जित पालकी पर मां गायत्री का चित्र विराजित किया जाएगा, जिसकी स्थान स्थान पर मातृ शक्तियों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। कलश यात्रा बस स्टैंड, माधवचोक , मेंन मार्केट होते हुए कार्यक्रम स्थल छतरी कॉलोनी स्थित मैदान पर पहुँचेगी। पूजा विधि विधान के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत नगर में होगा जागरण
आपको बता देने गायत्री परिवार का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार हरिद्वार के दिव्य अनुशासन में ब्रह्मवादिनी बहनों द्वारा संपन्न होगा जिसमें सभी जाति धर्म वर्ग संप्रदाय के भावना शील नर नारी निशुल्क रूप से भाग ले सकेंगे यज्ञ में आहुतियां देने के लिए भारतीय वेशभूषा को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
96 जोड़े रोज देंगे महायज्ञ में आहुतियां
गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के 24 गांव में अन्न घट स्थापना की गई। इन 24 गांव से एक मुट्ठी अनाज योजना के अंतर्गत दानदाता स्वेच्छा से पात्र में अन्न दान करेंगे । इन्हीं 24 गांव के लोग 24 कुंडी महायज्ञ में अपनी आहुति देंगे । प्रतिदिन 96 जोड़े रोज 24 गांव के विश्व शांति के लिए इस महायज्ञ में अपनी आहुतियां देंगे । इसी प्रकार नगर में भी 250 घरों में अन्य घट स्थापना की गई ।
गायत्री महायज्ञ छतरी कॉलोनी प्रस्तावित नई सब्जी मंडी के पास नगर में रहेगा ।

8 बजे – देव पूजन यज्ञ में संस्कार
दोपहर 2 से 5 तक- योग संगीत एवं प्रवचन
8 दिसंबर गुरुवार प्रातः 6 बजे – प्रज्ञा योग 8:00 बजे- यज्ञ एवं संस्कार
10 से 12 बजे – स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ दोपहर 3 बजे- योग संगीत प्रवचन व दीप यज्ञ
9 दिसंबर शुक्रवार प्रातः 6 – प्रज्ञा योग एवं व्यायाम प्रातः 8 से 12 बजे- यज्ञ संस्कार महा पूर्णाहुति देव विसर्जन एवं टोली विदाई



