घुमक्कड़ जाति डेरा में मतदाता सम्मेलन का आयोजन
जनमत जागरण @ आगर मालवा
जिले का प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें एवं लोकतंत्र की मजबूती में भागीदार बने इस लक्ष्य को लेकर कलेक्टर से राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में स्वीप प्लान अंतर्गत गत विधानसभा चुनाव में न्यूनतम मतदान वाले क्षेत्र में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, उसी के अंतर्गत अर्ध घुमक्कड़ एवं पलायन करने कालबेलिया समाज के मतदाताओं के निवास डेरा गणेशपुरा तहसील सुसनेर में मतदाता जागरूकता सम्मेलन का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के मुख्य आतिथ्य एवं जिला स्वीप नोडल ओपी विजयवर्गीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुसनेर राजेश शाक्य के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी तादाद में ग्रामीण जन उपस्थित रहे



