मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

लोकतंत्र की जान -आपका मतदान, नगर परिषद में निकाली जागरूकता रैली

जनमत जागरण @सोयतकलां

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला आगर-मालवा द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विधानसभा 2023 के अन्तर्गत मतदाताओं को मतदान करने एवं प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई तथा शासकीय कन्या उ.मा.वि. के छात्र / छात्राओं, शिक्षको तथा नगर परिषद् कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलवायी गई। रैली में प्राचार्य शा.क.उ.मा.वि. शांताराम गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेन्द्र वत्स एवं नगर परिषद् कर्मचारीगण अरूण शर्मा स.रा. निरी. महेन्द्रसिंह मण्डलोई स.रा. निरी.. धीरजसिंह चौहान स.रा. निरी. दिनेश दांगी प्रभारी उपयंत्री, विशाल बघेरवाल, रवि कुमार चौरसिया, धीरज भावसार, अशोक गवली, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर परिषद् द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिये दीवारों पर नारे/ स्लोगन लिखवाये जाने का कार्य कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!