मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर, जो कमी हो उसे शीघ्र दूर करवाएं – कलेक्टर श्री सिंह

जनमत जागरण न्यूज़ @ आगर मालवा

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाने में सेक्टर अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, इसलिए सभी सेक्टर अधिकारी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें,, यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह ने बुधवार को विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत विधानसभा आगर एवं सुसनेर के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने सेक्टर के सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाआें का सत्यापन कर लें, मतदान केन्द्रों पर दो गेट, रेम्प, विद्युत, शौचालय, व्यवस्थित खिड़किया आदि हो, जो भी कमी पाई जाए, उसे शीघ्र दूर करवाएं।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीषा कौल, रिटर्निंग अधिकारी आगर सत्यैन्द्र बैरवा, रिटर्निंग अधिकारी सुसनेर मिलिन्द ढोके सहित सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर अधिकारी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करें, सेक्टर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे, मतदान केन्द्रों पर सुगमता से पहुंच के लिए रूट चार्ट बना लें, वल्न्रेबल एवं क्रिटीकल मतदान केन्द्रों के लिए भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी पुलिस से समन्वय कर जरूरी नम्बरों की सूची आदान-प्रदान कर लें। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!