मां चौसठ को आस्था की 64 मीटर चुनर ओढाई , नगर में निकाली चुनर यात्रा
नगर में आस्था और श्रद्धा से भक्त कर रहे हैं मां की आराधना

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
गुरुवार को 4 बजे नगर की सुख समृद्धि की कामना को लेकर मां चोसठ भक्त मित्र मंडल व महिला मित्र मंडल के तत्वावधान में मां चौसठ भक्त मंडल के तत्वाधान में मां चौसठ को 64 मीटर चुनर उड़ाई गई । चुनरी यात्रा में मां दुर्गा की आकर्षक रूप की झांकियां बनाई गई । चुनरी यात्रा में नन्ही नन्ही बालिकाएं कलश लेकर आगे चल रही थी वही गरबा मंडल की महिलाएं एवं बालिकाए गरबा नृत्य करते हुए चल रही थी । यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । यात्रा नगर परिषद से प्रारंभ हुई जो बसस्टैंड ,माधवचौक ,ब्राह्मण। मोहल्ला , चाणकचौक, छतरी चौक से माधवचौक होते हुए मां चौंसठ मंदिर परिसर पहुंची जहां मां 64 मीटर चुनर ओढ़ाई गई ।
भक्तजन प्रातकाल से ही नवरात्रा में तप साधना करने में लगे हुए हैं । इस अवसर पर सभी मां के मंदिरों को सजाया गया है नगर में चौंसठ माता मंदिर, गायत्री मंदिर , आशापूर्णा मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर आदि में आकर्षक सज्जा की गई । प्रसिद्ध चौसठ माता मंदिर में भी आकर्षक सज्जा कर मां के विग्रह की झांकी बनाई गई ।
धूम धाम से मनाया जा रहा है महोत्सव
नगर में नौ दिनी उत्सव नवरात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है । नगर में कई स्थानों पर मां की घट स्थापना की गई 9 दिनों तक चलने वाले इस नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं और गरबा मंडलों में काफी उत्साह है। नवरात्रि के शुभारंभ से ही नगर के प्रसिद्ध प्राचीन मां चौसठ माता मंदिर में पूजन अर्चन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं ।



