IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवा

आचार संहिता का पालन करवाने वालो के सामने हो रहा है उल्लंघन

निर्वाचन कार्यालय से 150 मीटर के दायरे में ही हो रही खुली अवहेलना

जनमत जागरण @सुसनेर
संजय जैन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता को लागू हुएं एक हफ्ते से भी अधिक का समय बीच चुका है। किन्तु विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन के लिए शासन ने जिस जगह निर्वाचन कार्यालय बनाया है। उससे 150 मीटर की दूरी पर ही आचार संहिता का उल्लंधन हो रहा है। इस दायरे में एक राष्ट्रीय पार्टी का चुनाव चिन्ह एक निजी मकान पर बना हुआ है। साथ ही ऑईलपेंट से अन्य बाते भी लिखी हुई है। कुछ ऐसी ही स्थिति जनपद पंचायत सुसनेर जिस पर ग्रामीण क्षेत्रो में आचार संहिता का उल्लंघन रोकने की जिम्मैदारी है। उसी कार्यालय में वर्तमान सरकार की एक योजना का प्रचार प्रसार हो रहा है। चाहे जनपद पंचायत हो, या फिर निर्वाचन कार्यालय से 150 मीटर की दूरी हो, दोनो ही जगह शहर की प्रमुख सड़के है। और इन सड़को से प्रशासन के तमाम आला जिम्मेदार अधिकारी आना जाना करते है। जिन पर आचार संहिता का पालन करवाने की जिम्मैदारी है। वे अपने जिम्मैदारी किस तरह से पूरी कर रहे है। ये उसका उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!