मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियो से 2 लाख 40 हजार 400 रूपये की संदिग्ध नकदी जप्त की
जनमत न्यूज़ जागरण @पिड़ावा
सौरभ जैन
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु समीपवर्ती जिलों की सीमाओं व सम्पूर्ण जिले में आने-जाने वाले वाहनो की कड़ी निगरानी रखते हुये सघन नाकाबंदी की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि शुक्रवार को थाना पिड़ावा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध बिना नम्बर की मोटरसाईकिल पर सवार दो युवकों को चेक किया गया तो मोटरसाईकिल चालक दिलीप सिह पुत्र गोकुलसिंह की कमर पर बंधे बैग में छिपा कर ले जाए जा रहे दो लाख चालीस हजार चार सौ रुपए मिलने पर उसके द्वारा संतोषप्रद जबाव नही देने पर सम्पूर्ण राशि धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त की गई। साथ ही बिना नम्बर की मोटरसाईकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में जप्त कर दोनों संदिग्ध व्यक्तियो को धारा 151 सीआरपीसी मे डिटेन किया गया।



