मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए गठित सभी टीम पारदर्शिता के साथ काम करें – व्यय प्रेक्षक श्री शशिधरन

आयोग को भेजी जाने वाली रिपोर्ट समय पर भेजें

एसएसटी जिले की सीमा से गुजरने वाले सभी वाहनों की चैकिंग करें

जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न करवाने हेतु विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित सभी टीमें पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें, कहीं भी किसी भी सामग्री का संग्रहण निर्वाचन के उद्देश्य से कोई नहीं कर पाये, इसके लिए दल छापामार कार्रवाई करें, यह निर्देश आगर-मालवा जिले के नियुक्त व्यय प्रेक्षक अनिल शशिधरन (आईआरएस) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी व्यय लेखा संबंधित टीम के नोडल अधिकारियों एवं टीम सदस्यो की बैठक लेकर दिए। व्यय प्रेक्षक श्री शशिधरन ने सभी व्यय लेखा टीमों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, एडीएम आरपी वर्मा, रिटर्निग अधिकारी आगर सत्येन्द्र बैरवा, रिटर्निग अधिकारी सुसनेर मीलिन्द ढोके, नोडल अधिकारी व्यय प्रेक्षक प्रहलाद ढोढरिया, नोडल अधिकारी व्यय लेखा टीम मनीष सोलंकी सहित सभी व्यय टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
व्यय प्रेक्षक श्री शशिधरन ने कहा कि निर्वाचन निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में करवाने के लिए निगरानी टीमों को कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, एसएसटी जिले की सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की जांच करे, आबकारी विभाग भी सख्त कार्यवाही करे, कोई सामान बर्तन, साडी, मोबाइल, इत्यादि की डीलीवरी की भी सघन चेकिग कर पूछताछ जरूर करे, सोना, चांदी, लिकर,कैश की जांच भी बारिकी से करें। व्यय लेखा टीमों निर्देश दिए कि आयोग को भेजी जाने वाली सभी रिपोर्ट निर्धारित फार्मेट में समय पर भेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!