कलेक्टर श्री सिंह की उपस्थिति में मतदाता सम्मेलन आयोजित
जनमत जागरण न्यूज @आगर-मालवा
न्यूनतम मतदान वाले 50 केन्द्रों में से ग्राम पंचायत गिरोली विकासखंड बड़ौद में मतदाता सम्मेलन कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संपूर्ण ग्राम में विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली नारे के साथ निकाली तथा मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।
संपूर्ण यात्रा में कलेक्टर श्री सिंह एवं सीईओ श्रीमती कौर ने शामिल होकर मतदाताओं का उत्साह वर्धन किया। शत-प्रतिशत मतदान हेतु कार्यक्रम में कला पथक दल द्वारा आकर्षक भजनों एवं मतदाता कीटों से भी मतदाता को जागरूक किया गया।

समापन अवसर पर उपस्थितजन को कलेक्टर श्री सिंह द्वारा नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। सीईओ श्रीमती कौर द्वारा उपस्थित महिलाओं से विशेष रूप से मतदान करने और कराने के लिए अनुरोध किया। स्वीप नोडल ओ.पी. विजयवर्गीय द्वारा मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। आभार अतिरिक्त सीईओ श्री जितेन्द्रिंसह सेंगर द्वारा माना गया।



