राजस्थान

मां की आभा से दमक रहा झालावाड़ , बह रही भक्ति की बयार

शक्ति की भक्ति में हुवे लीन , मनमोहक गरबे की प्रस्तुति पर हुए पुरस्कृत

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़

नौ दिनी महोत्सव में झालावाड़ शक्ति की भक्ति में लीन है। माता के जयकारे से शहर का कोना- कोना गूंज रहा है। चारों ओर भक्ति की बयार बह रही है। रविवार को श्री सूर्यवंशी कुमरावत (तम्बोली) समाज महिला मण्डल, झालावाड़ द्वारा गांवड़ी के तालाब स्थित श्री नानादेवी मन्दिर परिसर में सप्तमी से गरबा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं व बच्चों द्वारा एक से बढकर एक मनमोहक गरबे की प्रस्तुति दी।
  घर-घर देवी की उपासना के अलावा मंदिरों में भी जमकर भक्ति रस बरस रहा है। सुबह से ही भक्तों की भीड़ शहर के देवी मंदिरों में लग रही है। दोपहर तक पूजा-अर्चना का दौर चलने के बाद शाम होते ही देवी के भक्ति गरबों का रस , गीतों की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। मां के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में चारों तरफ आरती और घंटी की ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रही है।

मनमोहक गरबे की प्रस्तुति पर हुए पुरस्कृत

    श्री सूर्यवंशी कुमरावत (तम्बोली) समाज महिला मण्डल द्वारा
सप्तमी और अष्टमी को मटकी फोड़ कार्यक्रम और मनमोहक गरबा की प्रस्तुति पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । इन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत कर नगद पुरस्कार विजेताओ को दिया गया।  नारियल के द्वारा मटकी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बच्चों, महिलाओं व पुरूषो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!