राजस्थान

वसुंधरा राजे समर्थक मंच जिले की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीतने में करेगा मदद

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालवाड़

वसुन्धरा राजे समर्थक मंच झालावाड़ के तत्वावधान में कोटा रोड स्थित एक निजी होटल में झालावाड़ जिलाध्यक्ष वकील शैलेन्द्र पोसवाल की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में सभी पदाधिकारी ने कहा कि जिले में चारों सीटे बीजेपी जीतेगी इसके लिए मंच के कार्यकर्ता काम करेंगे।
         जिलाध्यक्ष पोसवाल ने बताया कि समर्थन मंच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों को अवगत कराने का काम कर रहा है। जिले की 4 विधानसभा सीटो पर भाजपा ने उमीदवार की घोषणा की हैं।इनके लिए मंच जिले भर में सहयोग करेगा। समर्थक मंच के पदाधिकारियों ने राजे को फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की भी बात कही,उन्होंने कहा कि मंच में करीब 500 लोग जुड़े है। मण्डल स्तर पर पदाधिकारी को विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रेस वार्ता में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वकील योगेन्द्र गौतम, बाल ठाकरे, जिला प्रवक्ता, साधना गौड़, सोहनलाल दांगी, नरेन्द्र लोधा, गोविन्द गुप्ता, छोटूलाल गुर्जर, सहित वसुन्धराराजे समर्थक मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!