राजस्थान

जापान में झालावाड़ की बुद्धिस्ट साईट का प्रचार करेगा पर्यटन विभाग

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़

पर्यटन विभाग द्वारा आगामी 26 से 29 अक्टूबर तक टोक्यो, जापान में टूरिज्म एक्सपो में भाग लिया जाएगा। पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमति गायत्री राठौर के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक (मार्केटिंग) सुमिता सरोच और उप निदेशक (मार्केटिंग) दलीप सिंह इस एक्सपो में राजस्थान के पर्यटन के साथ झालावाड़ की बौद्ध साईट का भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार एवं मार्केटिंग करेगें।
उल्लेखनीय है कि झालावाड की बौद्ध पर्यटन साईट कोलवी, विनायगा, हाथियागौड़ आदि राजस्थान में मुख्य बौद्ध पर्यटन स्थल है जो कि झालावाड़ से लगभग 90 से 100 किमी दूर हैं। चट्टानो को काटकर तत्समय बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित बौद्ध कालीन गुफाएं बौद्ध पर्यटन की अपार संभावनाये रखती है। किन्तु पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव में इनको अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नही मिल पाई है। झालावाड़ जिले के समीप मध्य प्रदेश के धर्मराजेश्वर में भी बौद्ध गुफाएं, मंदिर, स्तूप, विहार आदि स्थित है। बौद्ध पर्यटन सर्किट के रुप में इन स्थलों की मार्केटिंग भी जापान में विभाग द्वारा की जाएगी। इस टूरिज्म एक्सपो के माध्यम से जापानी पर्यटकों को झालावाड़ के बौद्ध पर्यटक स्थलों तक लाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!