राजस्थान

दैनिक शहरी मजदूरों को मतदान करने के लिए किया जागरूक

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़

विधानसभा चुनाव 2023 के तहत आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को बालजी की छतरी मजदूर चौराहा पर जिला स्वीप कोर्डिनेटर जीतमल नागर सहित स्वीप टीम द्वारा दैनिक शहरी मजदूरों से चुनाव में मतदान करने की अपील की गई।
इस दौरान उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अन्तिम तिथि 27 अक्टूबर 2023, तथा मतदान तिथि 25 नवंबर 2023 की जानकारी दी गई। सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई। साथ ही वोटर हैल्पलाइन एप्प एवं सी-विजील एप्प के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए क्यू आर कोड से या प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के बारे में गया।
इस दौरान आमजन से निर्वाचन संबंधी प्रश्न पूछे गए जिनका सही जवाब देने वालों को जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जिले के शुभंकर मिट्ठू के लोगो वाली केप पहनाकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!