राजस्थान

विधानसभा चुनाव के जिला प्रशासन कर रहा तैयारियां

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 25 नवम्बर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मतदान होगा। जिला प्रशासन झालावाड़ द्वारा जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही है।
संबंधित प्रकोष्ठ का गठन एवं प्रशिक्षण
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तहत संबंधित सभी प्रकोष्ठ का गठन एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण करवाया जा चुका है। वर्तमान में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिकायत नियंत्रण कक्ष एवं मीडिया सेल स्थापित
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन व्यय संबंधी एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु जिला स्तर पर शिकायत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। शिकायत नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07432-230645 तथा 230646 एवं टोल फ्री नम्बर 1950 हैं। आमजन उक्त नम्बर सहित सी-विजिल एप पर निर्वाचन व्यय संबंधी एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लघंनों की शिकायत कर सकते हैं।
साथ ही पेड न्यूज पर निगरानी के लिए मिनी सचिवालय में मीडिया सेल संचालित किया जा रहा है।

जिसके तहत इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री पर भी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की फेक न्यूज अथवा एमसीसी का उल्लंघन करने वाली पोस्ट किए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
स्वीप गतिविधियों से आमजन को किया जा रहा जागरूक
विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्ेदश्य से जिले में सुव्यस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप अभियान) के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!