भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह का विधानसभा क्षेत्र के सोयत नगर मैं हुआ भव्य स्वागत

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भाजपा हाई कमेटी द्वारा जारी पार्टी प्रत्याशियों की पांचवी सूची में सुसनेर विधान सभा क्रमांक 165 से पूर्व वर्ष 2018 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीत चुके, विधायक विक्रम सिंह राणा द्वारा भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी द्वारा विश्वास जताते हुए भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद 26 अक्टूबर गुरुवार को विधानसभा के नगरीय क्षेत्र सोयत कला मैं जनता से अपना आशीर्वाद लेने जनता के बीच पहुंचे राणा विक्रम सिंह का भाजपा कार्यकर्ता एवं राणा समर्थकों द्वारा नगर के लोहारिया रोड पर पुष्पमाला एवं पुष्प वर्षा के साथ सफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। डीजे ढोल धमाके एवं भाजपा की जय जयकार के साथ लोहारिया रोड से शुरू हुआ राणा विक्रम सिंह का जनसंपर्क पिडावा चौराहा, बस स्टैंड से नगर परिषद के सामने इंदौर कोटा रोड तक पहुंचा इस दौरान नगर में कई जगह पर नगर वासी व दुकानदारों एवं आम लोगों द्वारा राणा विक्रम सिंह का विजय तिलक लगाकर पुष्प माला एवं साफा पहनाकर विजय श्री का आशीर्वाद देकर स्वागत किया संपर्क उपरांत राणा विक्रम सिंह अपने वाहनों के काफिले के साथ साथ ग्राम साल्याखेडी, डोंगरगांव, बराई में जनसंपर्क कर कर विधानसभा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पिपलिया खेड़ा बालाजी पहुंचे जहां पहुंचकर भगवान बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

नगर में जनसंपर्क एवं आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामणि राठौर सुसनेर से राहुल सिसोदिया, दिलीप जैन, प्रदीप राणा सोयत से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह जादौन, पुष्कर राज सिंह जादौन, प्रदीप शर्मा ,राजेश बैरागी , यूवा मोर्चा जिला मंत्री शुभम कुमरावत, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह चौहान, ईश्वर गुर्जर, देवीलाल कुशवाहा गोविंद सिंह झाला जगदीश टैलर मांगीलाल सेन सुभाष दागी के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता नगर वासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शामिल रहे।




