मध्यप्रदेशआगर मालवा
नवीन मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
सोयत कलां विधानसभा निर्वाचन में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए इसको लेकर प्रदेश भर में मतदाता जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही है इसी कड़ी में वार्ड नंबर 12 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सभी आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं द्वारा आपका वोट आपकी ताकत की रंगोली बनाकर नवीन मतदाता जिनका नाम इस वर्ष मतदान सूची में जुड़ा है उन्हें मतदान के लिए जागरूक किया गया आगामी 17 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को नैतिक मतदान की शपथ भी इस मौके पर दिलाई गई ।



