मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

गुजरात की भाजपा नेत्री एवं महिला मोर्चा ने वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज की महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक किया

जनमत जागरण न्यूज़ @ सुसनेर

शनिवार को गुजरात भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सिद्धि बेन जोशी एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चौपड़ा ने सुसनेर मण्डल की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज की बहनो के बीच जाकर उनसे मुलाकात की एवं सभी से मतदान की अपील की। गुजरात से पधारी भाजपा नेत्री ने सिद्धि बेन जोशी ने इस अवसर सभी से विधानसभा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने लिए समर्थन करने का आव्हान किया। इस अवसर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चौपड़ा ने भी उनको सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश की भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सरकार ने जहां मुख्यमंत्री आश्रय योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, लाड़ली बेटी एवं लाडली बहना योजना के साथ अनेक योजनाएं प्रारम्भ की है वही विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना सहित अनेको योजनाओं को प्रारम्भ किया है। वही भाजपा की दोनों सरकारो ने गरीब, किसान, बेटियों के लिए अनेक योजना लागू की है उनका लाभ सतत आम जनता को मिले इसके लिए प्रदेश में एवं केंद्र में भाजपा सरकार को बनाने के लिए अपने विधानसभा के उम्मीदवार राणा विक्रमसिंह को सभी जिताने में पूरा सहयोग करे एवं संगठन को भी पूरी ताकत से मजबूत करे साथ अपना बूथ सबसे मजबूत का प्रयास करे। इस अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ पूर्व मण्डल अध्यक्ष विष्णु भावसार, भाजपा नेत्री नीलिमा विक्रमसिंह राणा, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष ममता राकेश जैन खुपवाला, पार्षद रेखा दिलीप जैन, पार्षद स्नेहा युगल परमार, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मण्डल अध्यक्ष ज्योत्सना नागदिया एवं सन्तोष शर्मा, वंदना राणा आदि सहित अनेक भाजपा एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!