सोयत को तहसील बनाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया- भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह
हम-सभी को एक-साथ मिलकर सुसनेर विधानसभा में कमल खिलाना हैं- भाजपा जिलाध्यक्ष राठौर
सोयत नगर में विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
हम सभी को एक साथ मिलकर सुसनेर विधानसभा में कमल खिलाएंगे एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार ने सैकड़ो नहीं हजारों जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है एवं पात्र हितग्राहियो को लाभ दिया है भाजपा ने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाया है हम सब को मिलकर नीचे तक भाजपा के कार्यों के बारे में आम जन को जानकारी देते हुए भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह को प्रचंड मत से विजय दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी उक्त बात भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर ने विधानसभा चुनाव प्रचार हेतु भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के दौरान रविवार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन रविवार पिड़ावा रोड चौराहे पर किया गया। भाजपा कार्यालय के उद्घाटन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर भाजपा विधानसभा प्रत्याशी विधायक राणा विक्रम सिंह विधानसभा संयोजक प्रेम मस्ताना, विधानसभा चुनाव प्रभारी करण सिंह यादव, प्रदेश से सुसनेर विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर नरेंद्र पाल सिंह जादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुंदलावदा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राठौर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना किसान सम्मान निधि योजना नल जल योजना, किसान के प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचे ऐसी बड़ी कुंडालिया डैम की योजना एवं अनेकों इस प्रकार की सबके हित को ध्यान रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिनका लाभ आमजन को मिल रहा है या आने वाले समय में मिलेगा। हमें सिर्फ सरकार की योजनाएं एवं उनकी जनहित में किए गए कार्यों को आमजन एवं घर-घर तक पहुंचाना है एवं समाज का जागरण करते हुए विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह को प्रचंड बहुमत से विजय दिलवाना है।
सोयत का सपना किया पूरा-
भाजपा विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी विधायक राणा विक्रम सिंह ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सोयत नगर को तहसील का दर्जा दिलवाया अब सोयत क्षेत्र की जनता को परेशान नहीं होना पड़ेगा साथ में लगभग 10 करोड रुपए की लागत से भव्य तहसील भवन का निर्माण भी जल्द होगा एवं महाविद्यालय की बिल्डिंग करोड़ों की लागत से लगभग बनकर पूर्ण हो चुकी है अब विद्यार्थियों को महाविद्यालय की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी अन्य भी मेरे एवं भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पूर्ण हुए हैं हमें भाजपा की रीति नीति एवं विकास कार्यों से अवगत करवाते हुए जनता जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त करना है।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता-
भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सुसनेर विधायक का चुनाव राणा विक्रम सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता को लड़ना है कार्यकर्ताओं की परीक्षा है और उस परीक्षा का परिणाम 3 दिसंबर को विधानसभा सुसनेर में कमल का फूल खिलाकर देना है। विधानसभा चुनाव प्रभारी करण सिंह यादव इंद्रजीत सिंह विधानसभा संयोजक प्रेम मस्ताना ने भी भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं को रूबरू करवाया एवं भारतीय जनता पार्टी विधानसभा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह को प्रचंड बहुमत से विजय दिलवाने की बात कही।
इस अवसर पर सोयत नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कु०पुष्कर राज सिंह जादौन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजपाल सिंह सिसोदिया पूर्व मंडल अध्यक्ष फूलचंद दांगी किशनपुरा विधायक प्रतिनिधि सुभाष दांगी , जिला मंत्री शुभम कुमरावत, डोंगरगांव सरपंच प्रेम सिंह सोनगरा कवरा खेड़ी सरपंच जगदीश दांगी, पूर्व सरपंच रावली विक्रम सिंह, मांगीलाल सेन गिरीश आचार्य सुरेश शर्मा गोविंद सिंह झाला शैलेन्द्र सिंह चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश बैरागी भाजपा मंडल महामंत्री राजेश राठौर प्रकाश जाटव, विधायक प्रतिनिधि सुभाष दांगी पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा, सत्येंद्र सिंह चौहान, मनीष जैन अमित नागर हिदायत मंसूरी भारत सिंह सोनगरा राजेश जायसवाल दिलीप पायलट के साथ अन्य जनप्रतिनिधि गण भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी के साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



