सुसनेर विधानसभा के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह आज करेंगे नामांकन पत्र दाखिल
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
सुसनेर विधानसभा के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह आज सोमवार को लोकसभा सांसद डॉ वीरेंद्र सिंह खटीक केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर के साथ भाजपा के प्रदेश, जिला, विधानसभा चुनाव प्रभारियो, संयोजक, जनप्रतिनिधी गणो एवं सुसनेर विधानसभा के मंडल पदाधिकारीगणो के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थको के साथ मिलकर सुसनेर श्री हनुमान मठ मंदिर पर पवनसुत बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेकर मुख्य बाजार होते हुए अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर अपना विधानसभा चुनाव का नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार राणा विक्रम सिंह ने सुसनेर विधानसभा की जनता से आह्वान किया है की बड़ी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल करने उनके साथ पहुंचे । वही भाजपाईयो ने भी नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर जोरो शोरों से तैयारी की है ।



