जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत अधिसूचना जारी होने के पश्चात् सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन ने सोमवार को मिनी सचिवालय स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार मालव, रिटर्निंग अधिकारी संतोष कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



