मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

भाजपा प्रत्याशी ने हजारो समर्थको के साथ रैली निकालकर जमा किया अपना नामांकन

केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक भी शामिल हुएं नामांकन रेली में, नगरवासियो ने राणा का फुलमालाओ से किया स्वागत

जनमत जागरण @ सुसनेर
संवाददाता संजय जैन की लाइव रिपोर्ट
         विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह ने सोमवार को नगर में अपने हजारो समर्थको के साथ रैली निकालकर के अपना नामांकन फार्म निर्वाचन कार्यालय में दाखिल किया। इस रैली में केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक भी शामिल हुएं। नामांकन भरने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने सोयत रोड पर स्थित भाजपा के विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक भी की। यह पहला मोका था जब नामांकन रैली में कोई केन्द्रीय मंत्री शामिल हुआ हो। नामाकंन रैली की शुरूआत सुबह 11 बजे श्री खेडापति हनुमान मठ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व आरती के बाद की गई। रैली मठ से शुरू होकर इतवारीया बाजार, सराफा बाजार, शुक्रवारीया बाजार, स्टेट बैंक चोराहा, हाथी दरवाजा, पुराना बस स्टेंड, पांच पुलिया, सांई तिराहा, डाक बंगला रोड से होते हुएं डग रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंची। रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत भी किया गया। इस दोरान नगरवासियो ने भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर फूलामाला पहनाकर के स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। निर्वाचन कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह ने अपने समर्थको के साथ निर्वाचन अधिकारी मिलिंद ढोके के समक्ष प्रस्तुत होकर के अपना नामांकन फार्म जमा किया। इस रैली में भाजपा के जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा, भाजपा के वरीष्ठ नेता नरेन्द्रपालसिंह जादोन , अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पराज सिंह चौहान, न. प. उपाध्यक्ष राजेश बैरागी, राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर गुर्जर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन राठौड़, तहसील अध्यक्ष लालचंद  राठौड़, जिला मंत्री शुभम कुमरावत,पुष्पेंद्र सिंह चौहान, गोपाल राठौर, भेरूलाल कुशवाह सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के पूर्व विधायक जोशी ने निर्दलीय भरा पर्चा

भाजपा के पूर्व विधायक संतोष जोशी ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा निर्वाचन कार्यालय में जमा किया। नामांकन जमा करने के बाद बाहर आते समय हमारे संवाददाता ने उनसे सवाल किया की पार्टी से बगावत कर आप निर्दलीय चुनाव लडेंगे या अपना नामांकन वापस ले लेंगे। इस पर उन्होने कहां की उन्होने फार्म जमा कर दिया है और यह फार्म जमा ही रहेगा वे वापस नहीं लेंगे।

कुल 12 लोगो ने जमा किये 17 नामांकन फार्म

सोमवार को विधानसभा चुनाव की नाम निर्देशन प्रक्रिया के दोरान नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम दिन चुनाव लडने वाले प्रत्याशीयो की भीड एसडीएमकार्यालय में लगी रही। यहां पर कूल 12 लोगो ने 17 नामांकन फार्म जमा किये है। इनमें से 3 फार्म कांग्रेस प्रत्याशी भैरोसिंह परिहार बापू के द्वारा किये गए है। इसके अलावा उन्होने एक और फार्म अपने पुत्र गजेन्द्रसिंह परिहार के नाम भी से भी जमा किया है। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर राणा विक्रमसिंह ने 2 नामांकन सेट,  निर्दलीय के तौर पर संतोष जोशी का 1, भाजपा के नलखेडा मंडल के पुर्व अध्यक्ष पीरूलाल कलसिया ने भी निर्दलीय फार्म जमा किया है। बीएसपी से नवीन मिश्रा का एक, रमेशचन्द्र जाधव ने 2 फार्म भरे है जिसमें से एक बीएसपी से व दूसरा निर्दलीय के तौर पर शामिल है। आजाद समाज पार्टी से करणसिंह गुर्जर, जयस से रामेश्वर मंडलोई तथा कांग्रेस के बागी जितेन्द्र उर्फ जीतू पाटीदार के 2 नामांकन फार्म व निर्दलीय के तौर पर विक्रमसिंह का 1 नामांकन फार्म जमा हुआ है। इसके अलावा एक और अन्य प्रत्याशी मोहनसिंह भानेज ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!