उज्जैन

कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय कीनामांकन रैली में उमड़ा हजारों का जन सैलाब।

कांग्रेस प्रत्याशी मालवीय ने शुभ मुहूर्त में
दोपहर 2 बजे किया अपना नामांकन दाखिल

जनमत जागरण न्यूज़ @ घटिया

तहसील मुख्यालय घट्टिया स्थित तहसील कार्यालय में विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने रामलाल मालवीय अपने हजारों समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय घट्टिया पहुंचे। मालवीय के नामांकन दाखिल के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के सह. प्रभारी कुलदीपसिंह इंदौरा भी साथ रहे। सर्वप्रथम विधानसभा प्रत्याशी रामलाल मालवीय अपने हजारों समर्थकों के साथ सौया चौपाल चक- कमेढ़ से मोटरसाइकिल रैली के रूप में तहसील मुख्यालय घट्टिया पहुंचे। विधानसभा प्रत्याशी रामलाल मालवीय ने सर्वप्रथम श्री लवखेड़ी धाम पहुंचकर श्री लवखेड़ा सरकार का दर्शन- पूजन किया। तत्पश्चात प्रत्याशी मालवीय ने एसडीएम रंजना पाटीदार, तहसीलदार प्रकाश परिहार के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी मालवीय के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश सह. प्रभारी कुलदीपसिंह इंदौरा की मुख्य चौक बाजार घट्टिया में विशाल जनसभा हुई। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश सह. प्रभारी इंदौरा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की मध्यप्रदेश में 18 महीने से भाजपा की सरकार है, भाजपा की सरकार से आज पूरे प्रदेश में हर गरीब, दलित, मजदूर, किसान, व्यापारी सहित हर शासकीय विभाग का कर्मचारी भी दु:खी होने के साथ परेशान हो रहा है। इंदौरा ने कहा कि भाजपा कहती है कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया था, तो मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों से भारत देश पर राज करने के दौरान महात्मा गांधी, डाॅ. भीमराव अंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बौस, चंद्रशेखर आजाद जी जैसे बलिदानी महापुरुषों की वजह से आज देश को आजादी मिली है, जिससे आज देश में हर वर्ग का व्यक्ति अपने आप में खुशहाली महसूस आर रहा है। आज भाजपा सरकार के हर नेता और कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के रूप में नंबर वन है। व्यापम घोटाला, पटवारी घोटाला, डंपर घोटाले जैसे अनेक घोटालों की सरकार है भाजपा, अनेकों घोटाले भाजपा के राज में हुए हैं। अब जनता को भाजपा के इन भ्रष्टाचारों का जवाब देना होगा, और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना होगी।

आभार व्यक्त किया जनसैलाब के आशीर्वाद का

जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि आज मैरे नामांकन दाखिल के दौरान उमड़े जनता और कार्यकर्ताओं के जनसैलाब से मिले आशीर्वाद का आभार व्यक्त करता हूं। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जिन्होंने मुझ पर विश्वास रखकर पुन: मुझे विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है। आप सभी का समर्थन और आशिर्वाद मिले जनता से यही अपील करता हूं। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष दरबारसिंह सोलंकी, अशोक जाट, जितेंद्र बैरागी, नितिराजसिंह झाला, गफ्फार पटेल, रमेशचंद गनावा, वकीलउद्दीन कुरैशी, संजय विनायगा, राजेश शर्मा, मुकेश पटेल, किशन चन्देल, हरलाल मालवीय, अशोक परमार, राजा बंजारा, राजरोहित सोलंकी, जसीम रंगरेज, अजय राठौर, राहुल प्रजापति, कौशल गरासिया, अरशद पठान सहित सभी ब्लाक, मंडलम, सेक्टर, बूथ अध्यक्षों के साथ- साथ हजारों कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे। संचालन ब्लाक अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह पंवार ने किया। आभार कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष कालूसिंह गरासिया ने माना। जानकारी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश महासचिव दिपांशु जैन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!