जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़
विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस सुश्री देविरेड्डी स्वप्ना ने विधानसभा चुनाव के तहत मिनी सचिवालय के ऑडिटोरियम में आयोजित निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण जांच दल प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराना हम सबके लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली प्रत्येक जानकारी को अच्छे से समझकर निर्वाचन के दौरान किसी भी परिस्थिति में आवश्यकता पड़ने पर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कर चुनाव को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराएं।
प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने प्रशिक्षणार्थियों से निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे एवं कई महत्वपूर्ण जानकारियों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान मास्टर टेªनर डॉ. हमीद अहमद, डॉ. प्रणव देव आदि उपस्थित रहे।



