जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़
विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी केन्द्र के स्टॉफ एवं अन्य ग्रामीण महिलाओं से मतदान संकल्प पत्र भरवाए गए।
जिला परिषद् के मुख्य कार्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि जिले में ब्लॉक झालरापाटन, बकानी, भवानीमण्डी, मनोहरथाना, डग के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित महिलाओं से आगामी 25 नवम्बर 2023 को मतदान दिवस पर आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प पत्र भरवाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया एवं मतदाता की शपथ भी दिलाई गई।



