जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं आमजन को मतदान हेतु सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मतदान दिवस 25 नवम्बर 2023 को मतदान समय में परिवर्तन करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब मतदान प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने दी।



