जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को झालावाड़ जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र डग, झालरापाटन, खानपुर एवं मनोहरथाना में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए हैं। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने दी।



