देशमध्यप्रदेशशाजापुर

प्रचंड बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में बनाएंगे भाजपा की सरकार – नरेंद्रसिंह तोमर

जिले की कालापीपल एवं शाजापुर विधानसभा में प्रत्याशियों के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ने किया जनसभा को संबोधित

जनमत जागरण @ शाजापुर ब्यूरो

भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर गुरुवार को जिले की कालापीपल विधानसभा के ग्राम अरनियाकला एवं शाजापुर विधानसभा के ग्राम लड़ावद में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने उनकी अगुवाई करते हुए कार्यकर्ताओ के साथ उनका  गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर दोपहर 12 बजे कालापीपल विधानसभा के ग्राम अरनियाकला पहुंचे और कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे दोपहर 01 बजे शाजापुर विधानसभा के ग्राम लडावद पहुंचे और यहाँ भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने जनसभाओं में संबोधित करते हुए कहा कि 2003 के पहले का मध्यप्रदेश बीमारू और पिछड़ा राज्य हुआ करता था,लेकिन 2003 के बाद भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं जो जनता से दूर थी और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने गांव गांव सड़क और गांव गांव बिजली पहुंचने का कार्य किया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर गरीब के सपने को पूरा करते हुए पक्के मकान बनाने का काम किया है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस आएगी तो जनकल्याणकारी योजना हो जाएगी बंद

श्री तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि पूरे देश में अकेला मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहा किसानों को 12 हजार रुपए मिलते है। 6 हजार केंद्र सरकार देती है और 6 हजार राज्य सरकार। बाकी प्रदेशों में केंद्र सरकार के 6 हजार ही मिलते है। मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आ जायेगी तो वह विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करके किसानों के अधिकार के मिलने वाले 6 हजार भी बंद कर देगी, इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमतों से विजयी बनाकर मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के माध्यम से विकास कार्य हो रहे हैं साथ ही बीच की दलाली समाप्त हो रही है जिससे हितग्राही को लाभ सीधे-सीधे मिल रहा है

कमलनाथ सरकार ने 900 में से 9 वादे भी नहीं किया पूरे

कांग्रेस की सरकार है तो विनाश है यह पिछले सालों में हमने देखा है कमलनाथ की 18 महीने की सरकार में 900 वादे किए गए जिन पर नौ पर भी काम नहीं हुआ किसानों का कर्ज माफ करेंगे नहीं किया बेरोजगारों को भत्ता दिया क्या 6 माह जनता को गुमराह करते हैं बाकी समय सरकार के खजाने को लूटने का काम करते हैं आपने कभी सुना होगा क्या शिवराज सिंह जी ने पिछले 18 सालों में यह कहा कि विकास के लिए पैसों की कमी है कांग्रेस के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस ना देश के साथ है ना धर्म के साथ

श्री तोमर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ है लेकिन कांग्रेस के राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और पग पग पर विरोध कर रहे हैं कि भारत कहीं मजबूत राष्ट्र ना बन जाए इस हेतु कहीं ना कहीं विपरीत माहौल बनाने की कोशिश में लगे हैं टिकट वितरण में ही देख लो दिग्गी और कमलनाथ एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में कमल खिलाना है भाजपा की सरकार बनानी है 2023 का चुनाव सेमीफाइनल है और 2024 का चुनाव फाइनल है कांग्रेस ना देश के साथ है ना धर्म के साथ है हम सब संकल्प ले हमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाना है और मध्य प्रदेश में कमल खिलाना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व निगम अध्यक्ष विजेंद्रसिंह सिसोदिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबाराम कराड़ा, पूर्व विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, गोपाल परमार, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, अशोक कवीश्वर, प्रदीप चंद्रवाशी अशोक तोमर, गोपाल राजपूत, रायसिंह मेवाडा, किरण ठाकुर, रामप्रसाद चौधरी, यमुना कछावा, संतोष जोशी, विवेक शर्मा, श्याम टेलर, केटल पटेल, श्रद्धा नागर, मधु दवे, रामेश्वर चौधरी सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!