देशआगर मालवामध्यप्रदेश

सुसनेर विधानसभा में इस बार 17 पिंक पोलिंग बूथ, महिलाएं संभालेगी कमान

महिला सशक्तिकरण को लेकर निर्वाचन आयोग की पहल, वूमेन पोलिंग बूथों पर महिलाकर्मियो की टीम कराएगी मतदान

जनमत जागरण @ सुसनेर से संजय जैन

इस बार का विधानसभा चुनाव बहुत खास है। महिला मतदान कर्मियों को बहुत बडी जिम्मैदारी सोपी जा रही है। सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के 17 मतदान केन्द्रों को पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया है। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल की सभी कर्मचारी महिलाएं ही होगी। यहां तक महिला पुलिस बल की व्यवस्था भी की जा रही है। पिंक पोलिंग बूथ पर तैनात रहने वाली मतदानकर्मियों को खास प्रकार का ड्रेस कोड भी लागू रहेगा। महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर पहली बार यह पहल की जा रही है। आगर जिलें की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र 165 में 307 मतदान केन्द्रो में से 17 मतदान केन्द्र इस प्रकार के बनाए गए है। जो गुलाबी रंग के होंगे। क्षेत्र में महिलाकर्मियो की कमी के चलते प्रशासन उज्जैन से सम्पर्क कर व्यवस्थाओं को जुटाने का प्रयास कर रहा है।

सभी मतदान केन्द्र नगरीय केन्द्रो पर

पूरी तरह से महिलाओं के जिम्मै मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का यह पहला प्रयोग है। इस लिहाज से पिंक पोलिंग बूथ भी शहरी क्षेत्र में ही बनाए गए है। आयोग की मंशा थी कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 2 या 2 से अधिक मतदान केन्द्रों को पिंक पोलिंग बूथ बनाया जाए। इस वजह से सुसनेर विधानसभा में पहली बार सुसनेर, नलखेडा और सोयत नगरीय केन्द्रो पर कूल 17 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिसमें से सुसनेर में 5, नलखेडा में 4, बडागांव में 5 और सोयत के 3 मतदान केन्द्र शामिल है।

कब हुई पिंक पोलिंग बूथ की शुरूआत

भारत में पहली बार पिंक पोलिंग बूथ की शुरूआत पूर्व चुनाव आयुक्त नसीम जैसी ने की थी। साल 2015 के बिहार चुनाव में इसकी पहल करते हुएं पिंक मतदान केन्द्रो का उपयोग किया गया था।

"महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर सुसनेर विधानसभा में इस बार 17 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए है। जहां पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिला रहेगी। इन सभी केन्द्रो को तैयार भी किया जा रहा है" - मिलिंद ढोके निर्वाचन अधिकारी सुसनेर

क्या है पिंक पोलिंग बूथ

  • पिंक पोलिंग बूथ पर तैनात चुनाव अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी तक सिर्फ महिलाएं ही होगी।
  • ये बूथ बनाएं तो महिलाओं के लिए गए है, लेकिन सम्बंधित क्षेत्र के पुरूष मतदाता भी मतदान कर सकेंगे।
  • इन बूथों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गय कपडा, रंग, टेबल-कुर्सी सबकुछ गुलाबी होगा। यहां तक इन्हे आकर्षक बनाने के लिए गुलाबी रंगे गुब्बारे भी लगाए जाएंगे।
  • यहां बच्चों के खेलने के लिए भी जगह रहेगी। और खिलोनों की भी व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!