ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी की एफएलसी हेतु उपयंत्रियों की ड्यूटी लगाई
जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यरो
विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु अतिरिक्त ईव्हीएम एण्ड वीवीपीएटी की एफएलसी बीईएल के इंजीनियर्स द्वारा 05 नवम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मनीषा कौल ने इंजीनियर्स की सहायता एवं नोडल अधिकारी ईव्हीएम रामसिंह उईके एवं सहायक नोडल अधिकारी अनमोल टोपो के मार्गदर्शन में एफएलसी कार्य सम्पन्न करवाने हेतु 09 उपयंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेशानुसार कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री देवराज मुंघाटे, संजय सिंह बैस, नवनीत शर्मा, राहुज आंजना, जितेन्द्र सोलंकी, सर्वशिक्षा अभियान के उपयंत्री नीरज चौहान, रवि सुनेल, पीएमजीएसव्हाय के उपयंत्री अलोक चौहान, रोहित भावसार की ड्यूटी लगाई है। विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु अतिरिक्त ईव्हीएम एण्ड वीवीपीएटी की एफएलसी के लिए 05 नवम्बर को प्रातः 10ः00 बजे ईव्हीएम गोडाउन खोला जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मनीषा कौल ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि जिन्हें निर्वाचन कार्यालय से आईडी कार्ड प्रदान किया गया है, उनसे निर्धारित दिनांक एवं समय पर कलेक्ट्रेट भवन के पास स्थित नवीन ईव्हीएम गोडाउन में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
पोस्टल बैलेट से 80 प्लस वृद्धजन एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग 06 एवं 08 नवम्बर को करेंगे मतदान
विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 प्लस वृद्धजन एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। विधानसभा सुसनेर एवं आगर के ऐसे बुजूर्ग एवं दिव्यांग मतदाता जिनके द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु फार्म-12 डी भरा गया है, उनके मतदान 06 एवं 08 नवम्बर को करवाए जाएंगे।
पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु प्रशिक्षण आज
विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 प्लस वृद्धजन एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। विधानसभा सुसनेर एवं आगर के ऐसे बुजूर्ग एवं दिव्यांग मतदाता जिनके द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु फार्म-12 डी भरा गया है, उनके मतदान 07 एवं 08 नवम्बर को करवाए जाएंगे। इसके लिए मतदान कार्य में लगे मतदान अधिकारी एवं माइक्र्रो आब्जर्वर को 05 नवम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया जाएगा।



