लोकतंत्र का भाग्य विधाता.. होता जागरूक मतदाता .. गीत के माध्यम से किया जागरूक तो नगर परिषद् द्वारा निकाली मतदाता जागरूकता रैली
जनमत जागरण @ सोयतकलां/आगर मालवा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार शनिवार को स्वीप गतिविधि अंतर्गत नगर परिषद सोयतकलां द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय बालक उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय के सहयोग से अधिक से अधिक मतदान करने तथा प्रेरित करने हेतु साक्षी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पीली खदान माधव चौक होते हुए बालाजी मंदिर ब्राह्मण मोहल्ला चाणक चौक होते हुए उंडाघाट छत्री चौक माधव चौक बस स्टैंड होते हुए शासकीयकन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्राचार्य शांताराम गुप्ता, नरेंद्र जैन तथा संबंधित विद्यालयों के शिक्षक गण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र वस्त्र तथा नगर पालिका के समक्ष कर्मचारी गण उपस्थित हुए।
लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता…. गीतों के माध्यम से मतदाताओं को समझाया जा रहा है
- जिले के मतदाता आने वाली 17 नवंबर को अपने मताधिकार का शत -प्रतिशत उपयोग करें, इस बात को लेकर भजन गायक नारायण सिंह लंगोड़ा द्वारा आगर विधानसभा एवं महेश कुलश्रेष्ठ एवं समूह द्वारा सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में गीतों एवं भजनों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही हर एक मत के महत्व को समझाया जा रहा है एवं मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही नैतिक मतदान की शपथ भी दिलाई जा रही है। स्वीप नोडल ओपी विजयवर्गीय के द्वारा बताया गया कि शनिवार को दल द्वारा अगर विधानसभा के भियाना, बिजना खेड़ी सुंडी, पायरा, चिकली एवं सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में मुलियाखेड़ी एवं नगर नलखेड़ा के वार्डों में. जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।



