देशआगर मालवामध्यप्रदेश
मैनेज भीड़ से निर्दलीय उम्मीदवार माहौल बनाने की कोशिशें में जुटे

जनमत जागरण @ सुसनेर से संजय जैन की रिपोर्ट
सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में कल 8 उम्मीदवारों में से पांच निर्दलीय उम्मीदवार हैं और इनमें से कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भीड़ को मैनेज करके अपना माहौल बनाने की कोशिशें में जुटे हैं अब इसमें रेस में कितने सफल होंगे यह तो वक्त बताएगा किंतु अगर असफल हुए तो चुनाव लड़कर जीतने की कोशिश करने का उनका यह प्रयास उनके लिए राजनीतिक आत्महत्या की तरह हो सकता है रविवार को सोयत में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जनसंपर्क रैली का आयोजन किया इस रैली में जिस तरह से मैनेज करके भीड़ जुटाई गई उससे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी सतर्क हो गए हैं जिस क्षेत्र में रैली निकाली गई उसे क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में ही मतदांता इस रैली में शामिल थे बाकी अन्य क्षेत्रों से भीड़ मैनेज करके रैली में लाई गई थी था उस रैली को हजारों की भीड़ बना दी गई उक्त निर्दलीय प्रत्याशी पहले भी निर्दलीय त्रिस्तरीय पंचायती राज का चुनाव जीत चुके हैं उसके बाद वह एक राष्ट्रीय दल में कई जिम्मेदारियां को संभाले हुए थे पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े हो गए उनका अपना प्रभाव एक क्षेत्र विशेष तथा अपनी समाज तक ही सीमित है दल के कई बड़े नेताओं ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की थी किंतु वह नहीं माने जबकि उस दल में उनका भविष्य उज्वल था उक्त निर्दलीय प्रत्याशी जिस समाज से आते हैं उसके मतदाताओं की संख्या 40 हजार के आसपास से विधानसभा क्षेत्र में 235000 से भी अधिक मतदाता है ऐसे में केवल समाज के सहारे चुनाव नहीं जीता जा सकता है इसके लिए अन्य मतदाताओं का समर्थन भी उन्हें हासिल करना पड़ेगा अनुभवी राजनेताओं के राष्ट्रीय दलों से चुनाव लड़ने तथा उनके सामने नई-नई राजनीति सिखाने वाले निर्दलीय उम्मीदवार क्या करतब दिखाएंगे इसका जवाब तो समय आने पर ही मिल पाएगा



