देशआगर मालवामध्यप्रदेश
ब्रेकिंग न्यूज़ : स्वास्थ्य विभाग की एक महिला कर्मचारी के पति का अपहरण, मांगी फिरौती

जनमत जागरण @ सुसनेर से संजय जैन की रिपोर्ट
सुसनेर सुसनेर स्वास्थ्य विभाग में सदस्य एक महिला कर्मचारी के पति शनिवार रात 9:00 बजे से गायब हैं रविवार को महिला के फोन पर मैसेज भेज करके रुपए की मांग की गई है । महिला के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को की गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है । स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के तौर पर प्रदत नीमच जिले के निवासी सीमा गुर्जर के पति शनिवार की रात को उनके निवास स्थान डाक बंगला रोड से घर से यह कह कर निकले कि मैं 10 मिनट में वापस आता हूं , किंतु वे अभी तक वापस नहीं लौटे हैं रविवार को पति के मोबाइल नंबर से महिला के पास मैसेज आता है कि फिरौती की रकम दे दो हम आपके पति विक्रम गुर्जर को छोड़ देंगे महिला के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कर दी गई है ।



