मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैनशाजापुर

भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह के समर्थन में महिला मोर्चा ने निकाली विशाल रैली

घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की महिलाओं से की अपील 

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां

सुसनेर विधानसभा से अपने भाजपा प्रत्याशी को विजय श्री दिलवाले हेतु, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सतत प्रत्याशी के पक्ष में सघन जनसंपर्क के साथ प्रचार प्रसार जारी है वहीं भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ताऐ एवं शिवराज की लाडली बहने भी अपने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए प्रयास करती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में, 5 नवंबर रविवार को भाजपा मोर्चा पदाधिकारी गुजरात प्रवासी ऋषि बेन जोशी महिला मोर्चा जिला मंत्री साक्षी सकलेचा, श्रीमती नीलिमा सिंह राणा नगर परिषद अध्यक्षया अनुराधा सिंह जादौन समस्त नगर परिषद महिला पार्षद, मंडल अध्यक्ष ममता कारपेंटर जिला मंत्री गिरिजा तिवारी के साथ सैकड़ो महिलाएं कार्यकर्ताओ द्वारा नगर के पिडावा चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय से जनसंपर्क की शुरुआत करते हुए एक विशाल पैदल रैली के रूप में नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर स्थित मां चौसठ मंदिर पहुंची इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ताओं व शिवराज की लाडली बहनों द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से अपील करते हुए आने वाली 17 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह के मत में अपना मतदान करने की अपील की । चौसठ माता मंदिर पर महिला मोर्चा पदाधिकारी गुजरात की ऋषि बैन एवं साक्षी सकलेचा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंतामण राठौर व मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुदलावदा द्वारा अपने उद्बोधन में, मध्य प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु शुरू की गई योजनाओं में महिलाओं के हित को समझाते हुए मतदान के दिन सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील के साथ अधिक से अधिक सहयोग की अपेक्षा की, मच रूपी उद्बोधन कार्यक्रम का संचालन राजेश बैरागी ने किया वही आभार श्रीमती नीलिमा सिंह राणा ने माना महिला मोर्चा द्वारा नगर में किए गए जनसंपर्क के दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारी नगर परिषद अध्यक्षया अनूराधा सिंह जादौन के साथ काफी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकरताऐ शिवराज की कई लाडली बहने, एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा नगर के कई लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!