देशभोपालमध्यप्रदेश

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, लाइफटाइम वैलिड रहेगा सीटीईटी प्रमाण पत्र

देश भर के 135 शहरों में बीस परीक्षाओं में होगी आयोजित,उत्तीर्ण छात्र भी सुधार सकते हैं अपना स्कोर, एग्जाम में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

जनमत जागरण@ केरियर डेस्क हेड रवि कुमरावत

  • सीटीईटी (CTET) जनवरी 24 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। देश भर के 135 शहरों में बीस परीक्षाओं में होगी आयोजित, उत्तीर्ण छात्र भी अपना स्कोर सुधार सकते हैं, एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से परीक्षा के लिए सूचना ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर रिलीज की गई है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, 03 नवंबर, 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2023 है।

सीटीईटी प्रमाण पत्र लाइफटाइम रहेगा वैलिड

  • सीटीईटी परीक्षा का प्रमाण पत्र अब लाइफ टाइम वैलिड रहेगा। इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी जिक्र किया गया है। इस सार्टिफिकेट की वैधता अवधि सभी कैटेगिरी के लिए आजीवन होगी। इसके अलावा, वह शख्स, जिसने CTET उत्तीर्ण किया है, वह भी अपने स्कोर में सुधार के लिए फिर से उपस्थित हो सकता है।
  • देश भर के 135 शहरों में बीस परीक्षाओं में होगी आयोजित
  • सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 18वां संस्करण का आयोजन 21 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। यह एग्जाम देश भर के 135 शहरों में बीस परीक्षाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड सहित अन्य जानकारी सूचना पोर्टल पर दी गई है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
          इतनी देनी होगी फीस
  • इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले साएमान्य/ओबीसी (एनसीएल) कैंडिडेट्स के लिए सीटीईटी परीक्षा शुल्क पेपर I या पेपर II के लिए 1000 रुपये है। वहीं, पेपर I और पेपर II दोनों के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही, एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए CTET परीक्षा शुल्क केवल पेपर I या पेपर II के लिए 500 है। वहीं, अगर ये अभ्यर्थी दोनों पेपर I और पेपर II के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें बतौर परीक्षा शुल्क 600 रुपये देने होंगे। सीटीईटी पेपर-1 में पूछे गए सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे तथा पेपर 1 की अवधि ढाई घंटे होगी। पेपर 1 कुल 150 अंकों का होगा। दो पालियों में होगी परीक्षा । पहली शिफ्ट- I सुबह 09:30 बजे से 12:00 दोपहर तक होगी। वहीं, सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 02:30 से 05:00 तक आयोजित होगी।

CTET के लिए पात्रता

पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) प्राइमरी लेवल: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 12वीं पास के साथ दो साल डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन या 4 साल की बीएलएड या स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा इन एजुकेशन किया होना चाहिएपेपर 2: (कक्षा 6 से 8) अपर प्राइमरी लेवल: ग्रेजुएशन के साथ डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन या ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड या 12वीं पास के बाद 4 साल का बीएलएड कोर्स या 12वीं पास के बाद 4 वर्षीय बीएड/बीएससीएड या ग्रेजुएशन के बाद स्पेशल एजुकेशन में बीएड डिग्री होनी जरूरी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!